Pre- Marital Verification

प्रीमैरिटल वेरिफिकेशन शादी से पहले किया जाने वाला एक गोपनीय और कानूनी जाँच-प्रक्रिया है, जिसका मकसद सामने वाले व्यक्ति की सच्चाई को समझना होता है। इसमें उसकी शिक्षा, नौकरी, आय, पारिवारिक पृष्ठभूमि, रहन-सहन, आदतें, मित्र-सर्कल, सोशल मीडिया गतिविधियाँ और किसी पुराने प्रेम या विवाह संबंध आदि की जानकारी की पुष्टि की जाती है। यह प्रक्रिया इसलिए ज़रूरी होती है ताकि शादी जैसे बड़े फैसले से पहले कोई भी पक्ष गलत जानकारी, धोखा, छुपे हुए रिश्ते या भविष्य के विवादों से सुरक्षित रह सके और एक विश्वासपूर्ण व स्थिर वैवाहिक जीवन की शुरुआत हो सके।

हम लड़का या लड़की के बारे में आपको बताएंगे । जैसे -
→ वर्तमान पता और स्थायी पता
→ वैवाहिक स्थिति (पहले कभी शादी हुई या नहीं)
→ कोई तलाक या कोर्ट केस तो नहीं?
→ कोई आपराधिक रिकॉर्ड तो नहीं?
→ पढ़ाई-लिखाई (Education Verification)
→ नौकरी / बिज़नेस का सही विवरण
→ महीने की इनकम और इनकम का स्रोत
→ परिवार के सदस्य कौन-कौन हैं
→ परिवार की विचारधारा
→ आदतें – शराब, स्मोकिंग, जुआ आदि
→ सोशल मीडिया प्रोफाइल वेरीफिकेशन
→ पिछले रिलेशनशिप का कोई छुपा हुआ मामला?
→ कहीं कोई ब्लैकमेलिंग या फ्रॉड हिस्ट्री तो नहीं?
→ शादी के लिए खुद की सहमति है या दबाव में?
→ पढ़ाई और डिग्री असली है या फर्जी?
→ जॉब कर रहा है या रही है तो कंपनी व सैलरी सही है या नहीं?
→ पहले किसी से शादी या सगाई तो नहीं हुई?
→ किसी से लव अफेयर अभी भी चल रहा है?
→ किसी पर केस, FIR या कोर्ट मैटर तो नहीं?
→ सोशल मीडिया पर कोई आपत्तिजनक गतिविधि तो नहीं?
→ किसी से छुपकर मिलना-जुलना तो नहीं?
→ किसी पर कर्ज या फाइनेंशियल जिम्मेदारी तो नहीं?
→ किसी से ब्लैकमेलिंग या धमकी का इतिहास तो नहीं?
→ परिवार की आर्थिक स्थिति सही बताई गई है या नहीं?
→ आदि जानकारी !

अगर आप यह जानना चाहते हैं कि यह रिश्ता आपके लिए सही है या नहीं तो रिपोर्ट मिलने के बाद आप हमारे साइकोलॉजी एक्सपर्ट से व्हाट्सएप पर पर संपर्क कर सकते हैं । व्हाट्सएप नंबर आपको रिपोर्ट में दिया जाएगा। संपर्क करने के लिए आपसे कोई अलग शुल्क नहीं लिया जाएगा।लिया जाएगा।

Pricing

₹14,999

  • Background Verification
  • Family & Social Check
  • Employment & Lifestyle Check
  • Social Media Monitoring
  • Detailed Confidential Report

Terms & Conditions

ये नियम व शर्तें Rishta Spy Detective Agency की सेवाओं का उपयोग करने वाले सभी ग्राहकों पर लागू होती हैं। हमारी सेवाओं का उपयोग करने से आप नीचे लिखी सभी शर्तों से सहमत माने जाएंगे।


सेवा का दायरा (Scope of Services)
Rishta Spy निम्नलिखित सेवाएं प्रदान करता है:
शादी से पहले लड़का/लड़की की जांच (Pre-Matrimonial Investigation)
एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर जांच
व्यक्तिगत व व्यवसायिक जांच
अन्य कानूनी जांच सेवाएं
हम किसी भी गैर-कानूनी कार्य में सहयोग नहीं करते।



गोपनीयता नीति (Confidentiality)
ग्राहक की सभी जानकारी 100% गोपनीय रखी जाती है।
बिना ग्राहक की अनुमति के कोई भी जानकारी किसी तीसरे व्यक्ति को साझा नहीं की जाएगी।
जांच रिपोर्ट केवल ग्राहक को ही सौंपी जाएगी।



भुगतान नीति (Payment Policy)
जांच कार्य शुरू होने से पहले एडवांस भुगतान अनिवार्य है।
भुगतान कैश, UPI, बैंक ट्रांसफर या अन्य डिजिटल माध्यमों से किया जा सकता है।
एक बार भुगतान हो जाने के बाद रिफंड सामान्यतः नहीं दिया जाएगा।



जांच सीमा (Limitations of Investigation)
हमारी एजेंसी केवल कानूनी दायरे में रहकर जांच करती है।
कॉल रिकॉर्डिंग, हैकिंग, अवैध जासूसी, या फोन टैपिंग जैसे गैर-कानूनी कार्य हम नहीं करते।
जांच का परिणाम उपलब्ध तथ्यों एवं साक्ष्यों पर आधारित होता है।



कानूनी जिम्मेदारी (Legal Disclaimer)
Rishta Spy के द्वारा दी गई जानकारी केवल सूचना के उद्देश्य से होती है।
किसी भी कानूनी कार्यवाही में एजेंसी सीधे तौर पर जिम्मेदार नहीं होगी।
ग्राहक स्वयं अपने फैसलों के लिए उत्तरदायी होगा।



सेवा रद्दीकरण (Service Cancellation)
यदि ग्राहक जांच बीच में रद्द करता है तो एडवांस राशि वापस नहीं की जाएगी।
यदि किसी कानूनी कारण से एजेंसी काम रोकती है, तो उसी अनुसार आंशिक राशि समायोजित की जा सकती है।



फर्जी जानकारी (False Information)
यदि ग्राहक द्वारा दी गई जानकारी गलत पाई जाती है, तो एजेंसी को सेवा रोकने का पूरा अधिकार होगा।
ऐसी स्थिति में भुगतान की गई राशि वापस नहीं की जाएगी।



रिपोर्ट का उपयोग (Use of Report)
दी गई रिपोर्ट केवल व्यक्तिगत उपयोग के लिए होगी।
रिपोर्ट को सोशल मीडिया, पब्लिक प्लेटफॉर्म या किसी तीसरे व्यक्ति को बिना अनुमति देना अपराध हो सकता है।



कानून का पालन (Jurisdiction)
Rishta Spy की सभी सेवाएं भारत के कानूनों के अनुसार संचालित होती हैं।
किसी भी विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र (Jurisdiction) हरियाणा होगा।



नियमों में बदलाव (Changes in Terms)
Rishta Spy को कभी भी इन नियमों में बदलाव करने का अधिकार सुरक्षित है।
अपडेटेड नियम वेबसाइट पर लागू माने जाएंगे।

Investigation Person Details

Your Details

📌 Investigation report will be shared via email within 7 working days.